पाटन। ग्राम पंचायत सावनी के सरपंच प्रतिनिधिमंडल ने दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के सांसद विजय बघेल से उनके निज निवास (बंगले) में सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने पूरे ग्राम पंचायत सावनी की ओर से सांसद विजय बघेल को दीपावली एवं दीपोत्सव पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

मुलाकात के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने दीपावली पर्व की खुशियां साझा करते हुए सांसद के सुख-समृद्धि एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। इस अवसर पर हेमंत जांगड़े, रामानंद चंद्राकर, सुरेश चेलक एवं बलराम चेलक उपस्थित रहे।






