दिल्लीवार कूर्मि क्षत्रिय समाज दुर्ग के पदाधिकारियों ने प्रीतपाल बेलचंदन का किया सम्मान


  संजय साहू / अंडा। दिल्लीवार कूर्मि क्षत्रिय समाज नगर इकाई दुर्ग के पदाधिकारियों ने केंद्रीय जिला सहकारी बैंक दुर्ग के नवनियुक्त अध्यक्ष श्री प्रीतपाल बेलचंदन जी से सौजन्य भेंट कर उनका सम्मान किया। इस अवसर पर समाज के प्रतिनिधियों ने उन्हें अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभालने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
पदाधिकारियों ने कहा कि श्री प्रीतपाल बेलचंदन जी के नेतृत्व में केंद्रीय जिला सहकारी बैंक दुर्ग और अधिक सशक्त होगा तथा किसानों, आम नागरिकों और सहकारिता से जुड़े लोगों को बेहतर सेवाओं का लाभ मिलेगा। समाज को पूर्ण विश्वास है कि वे अपने अनुभव और कार्यकुशलता से बैंक को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे।
इस सम्मान समारोह में दिल्लीवार कूर्मि क्षत्रिय समाज नगर इकाई दुर्ग के नगर अध्यक्ष श्री राकेश हरमुख, उपाध्यक्ष श्री अतुल देशमुख, सचिव श्री राकेश देशमुख, युवा सचिव श्री गोकुल देशमुख, महिला अध्यक्ष श्रीमती केवरा देशमुख, महिला उपाध्यक्ष श्रीमती सुनीता देशमुख एवं महिला सचिव श्रीमती रुखमणि देशमुख सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ, जहां सभी ने श्री बेलचंदन के उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।