अण्डा।छत्तीसगढ़ पेंशनर समाज की तहसील शाखा गुण्डरदेही के तत्वावधान में ग्राम अंडा स्थित अटल चौक चंद्राकर भवन में पेंशनरों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में अंडा क्षेत्र के 55 पेंशनरों ने भाग लेकर अपनी विभिन्न समस्याओं और पेंशन से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की।
बैठक में डी.पी. चंद्राकर, जी.के. सुकतेल, पूर्णिमा चंद्राकर, मीना धीवर सहित बड़ी संख्या में पेंशनर उपस्थित रहे। इस अवसर पर हरदेव लाल दिल्लीवार, गिरजाशंकर अग्निहोत्री, हरिवंश मिश्रा एवं श्री चंद्राकर ने उपस्थित पेंशनरों को संबोधित करते हुए संगठन की मजबूती, पेंशनरों के अधिकारों तथा आपसी सहयोग की आवश्यकता पर प्रकाश डाला।
कार्यकारी अध्यक्ष श्री अशोक साहू ने पेंशनरों के समक्ष आ रही विभिन्न कठिनाइयों पर चर्चा करते हुए उनके निराकरण के लिए आवश्यक सुझाव दिए। उन्होंने कहा कि पेंशनरों की समस्याओं के समाधान के लिए संगठन निरंतर प्रयासरत है और संबंधित विभागों तक उनकी मांगों को प्रभावी ढंग से पहुंचाया जाएगा।

बैठक में श्री मेघनाथ साहू, श्री सागर वशी, श्री सेवाराम सोनवानी, श्री अशोक दिल्लीवार, श्री अर्जुन मंडावी, श्री शिव कुमार अंगारे, श्री अरुण साहू सहित अन्य पेंशनर भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन श्री बेणीराम सार्वा ने किया। अंत में सभी उपस्थितजनों ने बैठक को सफल बताते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार नियमित बैठकें आयोजित करने पर सहमति व्यक्त की।








