चंदखुरी मंडल की बैठक में संगठन मजबूती पर हुआ मंथन ,पूर्व मंत्री ताम्रध्वज साहू रहे उपस्थित

अण्डा।दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के ग्राम चंदखुरी मंडल के तत्वावधान में कांग्रेस संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष शिवनारायण दिल्लीवार ने की। मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू उपस्थित रहे।


बैठक में मंडल एवं ब्लॉक स्तर के पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए। इस दौरान संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने, कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने तथा ग्रामीण क्षेत्रों में पार्टी की गतिविधियों को और अधिक सक्रिय एवं प्रभावी बनाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक में आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों को गति देने और उनमें कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया। पदाधिकारियों ने संगठन की मजबूती के लिए आपसी समन्वय, एकजुटता और सक्रियता के साथ कार्य करने की आवश्यकता बताई।


इस अवसर पर देवेंद्र देशमुख, ब्लॉक अध्यक्ष रिवेंद्र यादव, टिकेश्वरी देशमुख, नन्दकुमार सेन, जामवंत गजपाल, लोकनाथ साहू,जितेंद्र कुमार यादव ब्लॉक सचिव दुर्ग ग्रामीण, सुनील मिश्रा महामंत्री दुर्ग ग्रामीण, रोशन चंद्राकर, चंदखुरी पंचायत कांग्रेस अध्यक्ष राजू निर्मलकर, अशोक देवांगन, राजेश निर्मलकर, पुरेंद्र चंद्राकर, दीपिका चंद्राकर, मनोज चंद्राकर, भुवन साहू, कमलेश चंद्राकर, भारत चंद्राकर, रामभरोसा, रोशन देशमुख, यदेश ठाकुर, रमाकांत सिन्हा, हेमंत साहू, दुलेश्वर निर्मलकर एवं रामकुमार निषाद सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


कार्यक्रम के अंत में चंदखुरी पंचायत कांग्रेस अध्यक्ष राजू निर्मलकर ने सभी अतिथियों, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। इसके साथ ही बैठक का समापन हुआ।