रिपोर्टर, चंद्रभान यादव
जशपुर।गुरुवार को शत प्रतिशत वेतन प्रदान करने के प्रार्थना करते हुए जशपुर जिले के नए कर्मचारी-अधिकारियाें ने मुख्यमंत्री के नाम पाेस्टकार्ड अभियान चलाया। इस अभियान में जिले में नवपदस्थ शिक्षक, लिपिक, भृत्य, सहायक प्राध्यापक, क्रीडा अधिकारी, ग्रंथपाल और अन्य शामिल थे। सभी ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को पोस्टकार्ड मुख्य डाकघर जशपुर पहुंचकर पोस्ट किया। इसमें आरा, जशपुर, सन्ना, मनोरा और अन्य जगह के कर्मचारी अधिकारी उपस्थित थे। सभी ने मुख्यमंत्री को सेवा और न्याय के चार साल सफलतापूर्वक पूरे करने की बधाई दी और शीघ्र नए कर्मचारियों को पूर्ण 100 प्रतिशत वेतन प्रदान करने, 30 प्रतिशत वेतन कटौती रोकने और स्टाइपेंड नियम समाप्त करने की प्रार्थना की।

पत्र व पोस्टकार्ड भेजने वालों में निकिता मिंज, खुशबू खलखो, दुर्गावती पैंकरा, प्रिंसी कुजुर, सीमा भगत, नीता श्रीवास्तव, नीलम झरिया मिंज, दिव्य प्रतिमा लकड़ा, अर्जुन कु.खलखो, रविकांत भगत, लक्ष्मण कु.प्रजापति, धीरेंद्र कु.साय, शैलेन्द्र कु.पैंकरा, गौतम सूर्यवंशी, गजराज उरांव, लाइजिन मिंज, आलोक केरकेट्टा, भूपेन्द्र सिंह बंजारे, आलेख केरकेट्टा और अन्य शामिल रहे।