पाटन। नवीन धान उपार्जन केंद्र ढौर (प.क्र. 3444) में गुरुवार 19 नवंबर को पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेमप्रकाश पाण्डेय के पुत्र मनीष पाण्डेय का आगमन हुआ। इस दौरान धान उपार्जन केंद्र की मूलभूत समस्याओं और आवश्यक सुविधाओं को लेकर समिति की ओर से ज्ञापन सौंपा गया।

ज्ञापन के माध्यम से पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेमप्रकाश पाण्डेय से केंद्र में पक्की सड़क निर्माण, कार्यालय भवन, गोदाम, विद्युत व्यवस्था एवं धान को सुरक्षित रखने के लिए शेड निर्माण कराने की मांग की गई। समिति पदाधिकारियों ने बताया कि नवीन धान उपार्जन केंद्र में इन सुविधाओं के विकसित होने से किसानों को धान विक्रय के दौरान काफी सहूलियत मिलेगी और खरीदी कार्य भी व्यवस्थित तरीके से संचालित हो सकेगा।
इस अवसर पर नवपदस्थ प्राधिकृत अधिकारी रामाधार यादव, समिति प्रभारी रोमन दास वैष्णव, वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता राजकुमार मिश्रा, अधिवक्ता नागेंद्र शर्मा, नोहर निर्मलकर, सकिल खान, जितेंद्र साहू, शिव यादव, सूर्या साहू, हरिशंकर, सूजल सोनबोइर सहित अन्य लोग उपस्थित थे।







