राजकुमार सिंह ठाकुर
पंडरिया । शासन द्वारा 21 अक्टूबर से 26 अक्टूबर तक दीपावली अवकाश घोषित किया गया है,जबकि 27 अक्टूबर को भाई दूज का त्योहार है,जिसमें छुट्टी नहीं घोषित नहीं की गई है। कर्मचारी संगठनों द्वारा भाईदूज पर छुट्टी की मांग की जा रही है।कर्मचारी संगठनों का कहना है कि भाई दूज हिंदुओं का प्रमुख त्योहार है जिसमे कर्मचारी व बच्चे सभी को बाहर जाना पड़ता है,इसे देखते हुए शासन को भाईदूज को भी दीपावली अवकाश में शामिल किया जाना चाहिए।शालेय शिक्षक संघ व तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ के ब्लाक अध्यक्ष मोहन राजपूत,कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के तहसील अध्यक्ष प्रफुल्ल बिसेन,पवन पाठक,अतुल तिवारी,आर के महरा, कलीराम चन्द्राकर,मन्नू चंद्रसेन,विकास शुक्ला,शेर सिंह साहू,राजेन्द्र साहू,ईश्वर तिवारी,धर्मराज वर्मा,विजय चंदेल,महेश गिरी गोस्वामी,गोपी कृष्ण सोनी,बुद्धू राम बघेल,प्रकाश मिश्रा,शोभनाथ साहू,हीरालाल चन्द्राकर सहित सभी कर्मचारियों ने भाई दूज पर सार्वजनिक अवकाश घोषित करने की मांग की है।
