नगर पालिका द्वारा कराये कार्यों की जांच की मांग,एसडीएम,विधायक व नगरीय प्रशासन के नाम ज्ञापन


पंडरिया।नगर पालिका पंडरिया में इन दिनों हो रहे विभिन्न निर्माण कार्यों के गुणवत्ता को लेकर आरोप प्रत्यारोप का दौर चल रहा है।कई प्रकार के निर्माण कार्य हो रहे और कुछ हो चुके हैं।जिसे लेकर भाजपा के लोग शिकायत कर रहे हैं,वहीं नगर पालिका में काबिज कांग्रेस इस शिकायत को गलत ठहरा रहे हैं।पंडरिया नगर के समस्त निर्माण कार्य को गंभीरता से जांच करने की मांग जोरो पर है। भारतीय जनता पार्टी के मण्डल अध्यक्ष पार्षद सहित कार्यकर्ताओ ने शुक्रवार को विधायक कार्यालय सहित नगरीय प्रशासन मंत्री व अनुविभागीय अधिकारी को भी ज्ञापन सौप कर गुणवत्ता सहित संपूर्ण विषयो की उचित जांच कर कार्यवाही की मांग की है।इससे पूर्व नगर के वार्ड 11 में नवीन रपटा का निर्माण कार्य चल रहा है,जिसमें पार्षद अनुराग ठाकुर ने गुणवत्ताहीन मटेरियल उपयोग होने तथा बेस का निर्माण निर्धारित मापदंड के अनुसार नहीं होने का आरोप लगाते हुए गुणवत्तापूर्वक निर्माण कराने की मांग विधायक से किया था।वहीं अध्यक्ष प्रतिनिधि शिव गायकवाड़ व मुहल्ले के कुछ लोगों द्वारा गुरुवार को विधायक कार्यालय में ज्ञापन सौपकर शिकायत को गतत बताया था।साथ ही दिए ज्ञापन में बताया गया था कि रपटा निर्माण इंजीनियर के देखरेख में बनाया जा रहा है,तथा शिकायत कर कार्य में बाधा उत्पन्न किया जा रहा है।बहरहाल आरोप प्रत्यारोप के बीच रपटा निर्माण सहित अन्य कार्यों पर लोगों की नजर बनी हुई है तथा शिकायत के चलते रपटा सहित अन्य निर्माण गुणवत्तायुक्त होने की उम्मीद जताई जा रही है।शुक्रवार को सौपे ज्ञापन में भारतीय जनता पार्टी ने जल्द से जल्द उचित कार्यवाही के लिए आग्रह किया है।वहीं जल्द ही जांच व कार्यवाही नहीं होने पर आंदोलन व प्रदर्शन की चेतावनी दी है।जिसमे मुख्य रूप से मंडल अध्यक्ष गजपाल साहू , नवल किशोर पांडे सांसद प्रतिनिधि, उपधायक्ष नदी किशोर हलवाई, खेमसिह ठाकुर वरिष्ठ नेता, अनुराग सिंह ठाकुर पार्षद, पद्मराज टंडन महामंत्री, ज़िला मंत्री भाजयुमो सुमीत तिवारी, मडल अध्यक्ष नरोत्तम साहू,हरी साहू,अनिल ठाकुर, मनमोहन साहू, शिवसहाय देवागन, अपेन्द्र चौबे, अभिषेक शर्मा,संदीप साहू व ग्रामीण के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।