पाटन।।ग्राम पंचायत खुडमुड़ी, तहसील पाटन, जिला दुर्ग में शासकीय भूमि पर पूर्व में किए गए अवैध रेत एवं मिट्टी खनन के संबंध में अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम), पाटन को लिखित शिकायत प्रस्तुत की गई है।
शिकायत में उल्लेख किया गया है कि शासकीय भूमि पर बिना वैध अनुमति के खनन कार्य किया गया था। वर्तमान में उक्त खनन कार्य बंद हो चुका है, किन्तु शिकायतकर्ता द्वारा छत्तीसगढ़ भू-राजस्व संहिता 1959 की धारा 40 के अंतर्गत वैधानिक कार्रवाई किए जाने की मांग की गई है, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो तथा शासकीय संपत्ति की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।
शिकायतकर्ता ने प्रशासन से निष्पक्ष जांच कर संबंधित जिम्मेदार व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करने की मांग की है।







