पाटन।।
ग्राम ढोर तहसील-पाटन, जिला-दुर्ग छ.ग. राशन दुकान के संचालक सरिता स्व सहायता समूह द्वारा संचालित है लेकिन सेल्स मैंन द्वारा मनमानी ढंग से बिना किसी सूचना के सरिता स्व सहायता समूह के अध्यक्ष व सचिव अपने घर के माँ और कोई कमला झा व बिमला झा का बना दिया गया और राशन दुकान का कमीशन का पैसा इन्ही दोनों के खाता में आता है। जो न सरिता स्व सहायता समूह ग्राम दौर की महिला है और ना ही ग्राम ढौर का निवासी है। ग्राम ढौर का राशन दुकान सरिता स्व सहायता समूह द्वारा विगत 18 वर्षों से संचालित है सरिता स्व सहायता समूह के उस समय का अध्यक्ष चंद्रकुमारी कुर्रे द्वारा उस समय के तात्कालिक सरपंच को रोशनी मिश्रा के पति राजकुमार मिश्रा को सोसाइटी राशन दुकान संचालन के लिए दिया गया। वर्ष 2015-2016 राजकुमार मिश्रा पर न्यालय कार्यवाही के चलते रजत दुबे पिता अशोक दुबे जो पाटन में राशन गोदाम में ट्रांसपोटर था। राशन दुकान संचालन के लिए दे दिया गया उसके बाद रजत दुबे सेल्स मैंन शंकर वर्मा को बना दिया गया। उसके बाद रजत दुबे द्वारा अपने मित्र प्रतिक झा को दे दिया। उसके बाद अभी कोई भिलाई निवासी प्रदीप को दिया है। एसडीएम से निवेदन है की गाँव के लोगों को राशन दुकान परेशानी का सामना करना पड़ रहा है अतः आप से निवेदन है की संचालन सरिता महिला स्व सहायता समूह द्वारा हो और सेल्स मैन को हटा कर नया सेल्स मैंन नियुक्त करने की मांग की है।







