पंडरिया। जनपद पंचायत पण्डरिया के अन्तर्गत ग्राम पंचायत खैरझिटी पुराना के आश्रित ग्राम घोघराकला व गौरकापा तथा ग्राम पंचायत लिम्हईपुर अन्तर्गत आश्रित ग्राम करपीगोड़ान, मुरकी एवं बिरमपुर पटवारी हल्का नम्बर 10 को कुकदूर तहसील से हटाकर पण्डरिया तहसील में जोड़ने की मांग जनपद सदस्य पारस बंगानी ने की है।बंगानी ने इसके संबंध में कलेक्टर कबीरधाम व पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को ज्ञापन दिया है।बंगानी नद बताया है कि कुकदूर नये तहसील बनने पर समय सीमा पर दावा-आपत्ति प्रस्तुत किया था।

जिसमें ग्राम पंचायत खैरझिटी पुराना खैरझिटी पुराना अन्तर्गत आश्रित ग्राम घोघराकला एवं गौरकापा एवं पंचायत लिम्हईपुर अन्तर्गत आश्रित ग्राम करपीगोड़ान, मुरकी एवं बिरमपुर पटवारी हल्का नम्बर 10 को कुकदूर तहसील में शामिल नहीं करने तथा यथावत पण्डरिया तहसील में रखने की मांग दोनों ग्राम पंचायत खैरझिटी पुराना, लिम्हईपुर एवं पण्डरिया जनपद के सामान्य सभा में कुकदूर तहसील में शामिल होने में आपत्ति किया गया था।
तहसीलदार पण्डरिया से इस संबंध में प्रतिवेदन लिया गया पटवारी हल्का नम्बर 10 की जानकारी के अनुसार खैरझिटी पुराना अन्तर्गत आश्रित ग्राम घोघराकला एवं गौरकापा एवं पंचायत लिम्हईपुर अन्तर्गत आश्रित ग्राम करपीगोडान, मुरकी एवं बिरमपुर को पण्डरिया तहसील में शामिल नहीं किया गया।उसे तहसील कुकदूर में जोड़ दिया गया है, चूंकि उक्त ग्रामों का पटवारी हल्का नम्बर 10 है। एक ही पटवारी हल्का नम्बर 10 का ग्राम दो तहसील में कैसे रहेगा।
उन्होंने इस इस संबंध में सहानुभूतिपूर्वक विचार करते हुए ग्राम पंचायत खैरझिटी पुराना के आश्रित घोघराकला एवं गौरकापा तथा लिम्हईपुर के आश्रित ग्राम करपीगोड़ान, मुरकी एवं बिरमपुर को कुकदूर तहसील से हटाकर पण्डरिया तहसील में जोड़ने हेतु संशोधन आदेश जारी करने की मांग की है।







