संजय साहू
अंडा।छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के प्रदेश अध्यक्ष टहल साहू उपाध्यक्ष भुनेश्वर साहू महासचिव दयाराम को आज अहिवारा को तहसील का दर्जा दिए जाने हेतु एक प्रतिनिधिमंडल ने ज्ञापन सौंपा।

विदित है कि पूर्व वर्ष 1 जनवरी 2023 को सांस्कृतिक प्रकोष्ठ प्रदेश साहू संघ के तत्वावधान में स्वर्गीय ताराचंद साहू जी के जन्मदिन एवं पुरखा के सुरता सम्मान समारोह का आयोजन अहिवारा में किया गया था जिसमें दुर्ग जिला सहित अन्य जिलों एवं प्रदेश साहू संघ के पदाधिकारियों ने सैकड़ों की संख्या में उपस्थिति दर्ज कराई थी जिसमें सांस्कृतिक प्रकोष्ठ प्रदेश साहू संघ के संयोजक महंत लीलाधर दास ने अपने प्रतिवेदन प्रस्तुत कर मंच पर वाचन कर अहिवारा को तहसील साहू संघ का दर्जा दिए जाने की मांग किया गया जिसे स्वजातीय बंधुओं बहनों ने करतल ध्वनि से स्वागत किया।
किंतु आज 1 वर्ष बीत गए आज तक क्षेत्र वासियों को अहिवारा तहसील साहू संघ का दर्जा प्राप्त नहीं हुआ।आज पुनः अहिवारा क्षेत्र के सामाजिक पदाधिकारी व सदस्यगण प्रदेश साहू संघ कार्यालय टिकरापारा रायपुर पहुंच कर अहिवारा तहसील साहू संघ के लिए मांग पत्र टहल साहू को ज्ञापन सौंपा गया।इस अवसर पर विक्रम गुरुजी, कन्हैया साहू ,ढाल सिंह, राजेन्द्र साहू, सुकृत साहू, कुंदन साहू मनोज साहू,आदि सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।






