पेंशनरों को भी कैशलेस चिकित्सा योजना में शामिल करने की मांग

पाटन ।छत्तीसगढ़ पेंशनर समाज पाटन के अध्यक्ष हीरा सिंह वर्मा ने विज्ञप्ति में बताया कि पेंशनरों का बहु प्रतिक्षित कैशलेस सुविधा प्रदान करने की मांग रही है। छत्तीसगढ़ के शासकीय कर्मचारियों की भांति पेंशनरों को भी कैशलेस चिकित्सा योजना में शामिल करने की मांग पत्र छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री व वित्त सचिव को पत्र प्रेषित की गई है।


श्री वर्मा ने सभी शासकीय कर्मचारी संगठनों का धन्यवाद व आभार व्यक्त किया है जिन्होंने पेंशनरों को भी इस योजना के दायरे में शामिल करने की मांग एक मत होकर रखी है।