हाई स्कूल कुथरेल में साइंस ,मैथ्स लैब का प्रदर्शन,विज्ञान और गणित के प्रति बच्चों की रुचि बढ़ाने में होगा मददगार

संजय साहू

अंडा। हाई स्कूल कुथरेल में साइंस ,मैथ्स लेब का प्रदर्शन। कम लागत में बच्चो को सीखने सिखाने और विज्ञान शिक्षण में जीवटतापन लाने के उद्देश्य से हाई स्कूल कुथरेल केशिक्षक शिक्षिकाओ एवम बच्चों द्वारा , विज्ञान से सम्बंधित माडल जैसे पैराशूट, यातायात के संकेत, रहट सिचाई आलू भी तैरता है बिना फुलाये गुब्बारा कैसे फूलता हैं, आलू से एल ई डी बल्ब जलाना खारा पानी मे अंडे का तैरना ,उत्सर्जन तंत्र ,सोलर सिस्टम ,प्रदूषण नियंत्रक चिमनी ,चुम्बकीय बलरेखाय का मॉडल एवम गणित से संबंधित मॉडल जैसे यूक्लिड ज्यो बोर्ड ,त्रिकोणमितीय अंशिय माप चक्र एवम त्रिकोणमितीय चार्ट ,पैथागोरस के सिद्धांत को सिद्ध करने का मॉडल इस प्रकार लगभग 35 मॉडल बनाकर हाई स्कूल कुथरेल में मैथ्स एवम साइंस लेब का निर्माण किया गया जिसमें साइंस शिक्षिका रश्मी वैष्णव एवम गणित के शिक्षक सुरेश गौतम का विशेष योगदान रहा।

संस्था के प्राचार्य इन्दु मलिक ने ऐसे कार्यक्रम को बच्चों में विज्ञान गणित के प्रति रुचि जागृत करने का अच्छा माध्य्म बताये । कुथरेल संकुल के संकुल समन्वयक विवेकानंद दिल्लीवार ने गणित विज्ञान के कठिन अवधारणा को ऐसे मॉडल से सरलता से समझा कर विषय वस्तु को रुचि कर बनाया जा सकता है बताया। कार्यक्रम में संस्था के स्टाफ श्रद्धा मयी मिश्रा , निर्मला जैन , वीरेंद्र वर्मा आभा दिल्लीवार,लिपिक ज्योति ठाकुर एवम कन्या पूर्व मा शाला के संस्था प्रमुख राकेश बैस कीउपस्थिति में कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया।