पंडरिया में दिनभर छाया रहा घना कोहरा, हल्की बारिश होने से फसलों को नुकसान

राजकुमार सिंह ठाकुर

पण्डरिया । नगर सहित क्षेत्र में सोमवार से कोहरा छाया था,जो मंगलवार को और अधिक घना हो गया।कोहरा के कारण विज़िबिलिटी बहुत कम रही,जिससे राहगीरों को लाइट जलाकर सफर करना पड़ा। वनांचल के अनेक गांवों में सोमवार रात बरसात होने के कारण ठंड भी अधिक रही।लोग ठंड से बचने मंगलवार को अलाव का सहारा लिये।

लगातार बादल छाए रहने के कारण अरहर, तिवरा, मसूर अनेक रबी फसलों को नुकसान होने की संभावना है,बादल छाए रहने से इन फसलों के प्रभावित होंगे तथा कीड़े भी अधिक संख्या में पनपते हैं।आगे भी बादल छाए रहने या बरसात होने पर फसलों को अधिक नुकसान हो सकता है।

धान के भीगने से हो सकता है नुकसान-विगत दो दिन से बादल छाए हुए हैं तथा बरसात होने की भी सम्भावना जताई जा रही है।बरसात होने पर धान खरीदी केंद्रों में रखे धान के भीगने की संभावना है।ब्लाक के कुल 29 खरीदी केंद्रों में से एक-दो केंद्रों में ही धान रखने के लिए शेड बना हुआ है,शेष खरीदी केंद्रों में खुले में ही धान का भंडारण किया गया है।जो बरसात होने पर भीग सकते हैं।

“वर्तमान में किसी फसल को नुकसान नहीं हुआ है।ज्यादा दिन तक बादल छाए रहने पर किट-पतंगों से फसलों को नुकसान हो सकता है।”

डीपी तिवारी, कृषि विकास अधिकारी पण्डरिया।