ग्रामीण भारत की आत्मा चित्रण पोस्टर के माध्यम से किया, सराही गई व्याख्याता अनिता चंद्राकर की पोस्टर, मिला 5 हजार का इनाम


पाटन। शा. उ. मा. वि. पहंडोर की व्याख्याता श्रीमती अनिता चन्द्राकर को  5000 रुपये की पुरस्कार राशि मिली है।  सच्ची लगन और मेहनत से सफलता एक ना एक दिन जरूर मिलती है।इसी बात को चरितार्थ किया है शा. उ. मा. वि. पहंडोर (पाटन) दुर्ग में कार्यरत गणित की व्याख्याता श्रीमती अनिता चन्द्राकर ने माई गवर्मेन्ट एप्प के विभिन्न प्रतियोगिताओं में पुरस्कार प्राप्त किया।  विदित हो कि भारत सरकार के पंचायती राज मंत्रालय ने आजादी के अमृत महोत्सव को चिह्नित करने के लिए 11 अप्रैल से 17 अप्रैल 2022 तक आइकॉनिक सप्ताह मनाया। “पंचायती राज मंत्रालय” ने 11 अप्रैल से 14 मई 2022 तक My Gov. के माध्यम से ‘ ग्रामीण भारत की आत्मा का चित्रण’ विषय पर एक पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया। जिसमें प्रविष्टियों की कुल संख्या 401थी।प्रतियोगिता का परिणाम सितंबर 2023 में घोषित किया गया।इस प्रतियोगिता में व्याख्याता श्रीमती अनिता चंद्राकर को तीसरा स्थान प्राप्त करने पर भारत सरकार के पंचायती राज मंत्रालय से 5000 रुपये की पुरस्कार राशि प्राप्त हुई है।
विविध प्रतियोगिताओं में भाग लेने के कारण। उन्हें अनेक प्रमाणपत्र तथा चेंज मेकर का बैज प्रदान किया गया है।