गौरकापा मन्दिर पहुँचकर उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने की पूजा अर्चना, प्रदेश की खुशहाली के लिए आशीर्वाद


पंडरिया।छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव मंगलवार दोपहर 3 बजे ब्लाक के गौराकापा मंदिर पहुचे।मन्दिर पहुँचकर सबसे पहले भगवान भोलेनाथ शनि मंदिर एवम जगतजननी माँ दुर्गा की पूजा अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली के लिए आशीर्वाद लिए।गौरकापा मन्दिर क्षेत्र के हजारो लोगो का आस्था का केंद्र है।यहां प्रतिदिन लोग दर्शन करने पहुचते है।उन्होंने कहा कि यह आस्था का केंद्र है,मैं भी यहां भगवान भोलेनाथ से प्रदेश की खुशहाली और इसे धन धान्य से पूर्ण करने की कामना करने आया हु।श्री साव के साथ तखतपुर विधायक धर्मजीत सिंह पूर्व विधायक लोरमी तोखन साहू गजपाल साहू जी उपस्थित रहे।
जगह जगह हुआ स्वागत-
श्री साव के मंदिर पहुँचने के पूर्व ग्राम कापादह में भव्य स्वागत एवम आतिशबाजी हुई।भाजपा मंडल दुल्लापुर बाजार के भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया।मंडल अध्यक्ष सुखदेव धुर्वे महामंत्री स्वतंत्र तिवारी अमृत साहू फलित साहू तिवारी साहू विकास तिवारी अमन पाठक रवि साहू सुरेंद्र साहू एवम भाजपा के कार्यकर्ता लोग उपस्थित रहे।