मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के जयकारे के साथ अपना संबोधन समाप्त किया उपमुख्यमंत्री टी एस सिंहदेव ने, सेलुद में बूथ चलो अभियान में शामिल हुए, सीएम के तारीफ में पढ़े कसीदे


पाटन। बूथ चलो अभियान के तहत आज सेलुद में आज उपमुख्यमंत्री टी एस सिंहदेव ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने अपने संबोधन में ज्यादातर समय मुख्य मंत्री भूपेश का तारीफ किया। इसके अलावा उन्होंने शासन की नीतियों से भी कार्यकर्ताओं से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस एक वृहद परिवार है। कांग्रेस के सभी कार्यकर्ता कांग्रेस की रीति नीति से परिचित है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील किया को विपक्ष की नीतियां, कुनितियो पर भी ध्यान रखे।

वे आज भूपेश बघेल के तरफ से उपस्थित है। उसको जो जवाबदारी मुझे मिला है उसे निभाने आया हू। उन्होंने कहा की आपने विधायक चुना मुख्यमंत्री बने, आप विधायक के साथ मुख्यमंत्री के रूप में फिर से चुनकर पाटन से भेजना है। कार्यकर्ता ही हमे खड़े होकर बोलने किं स्थिति में लाते है। उन्होंने पाटन में संगठन की सराहना करते हुवे बताया की व्यवस्था काफी दुरुस्त है । संगठन के बारे में भी चर्चा किया।