पाटन।।
प्रदेश के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा 5 अप्रैल को पाटन क्षेत्र के जामगांव एम के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे चंद्राकर समाज के अधिवेशन में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
जानकारी के अनुसार, उपमुख्यमंत्री दोपहर 12 बजे जामगांव एम पहुंचेंगे, जहां वे समाज के लोगों को संबोधित करेंगे और कार्यक्रम में सहभागिता निभाएंगे।
उनके आगमन को लेकर चंद्राकर समाज के लोगों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। आयोजन को लेकर तैयारियां भी जोर-शोर से की जा रही हैं।







