उपसरपंच पर उसके ही जेठ ने की पेचकस लेकर हमला, घटना के समय घर पर अकेली थी उपसरपंच, पढ़िए पूरी खबर


उतई। ग्राम पंचायत पुरई के उपसरपंच शीतला ठाकुर 40 साल जब घर में अकेली थी उसी समय उसके जेठ ने उस पर पुरानी रंजिश को लेकर हमला कर दिया। इस घटना में उपसरपंच के पेट में चोट आई है। शिकायत पर उतई पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी के मुताबिक ग्राम पुरई  के उपसरपंच के पति लोग दो भाई है । जिसमें उपसरपंच के पति छोटे है । उसके पति घर से बाहर गया हुआ था। वे  घर पर अकेली थी । दिनांक 12/03/24 के सुबह करीब 08.30 बजे के समय आवेदक के घर के सामने सरकारी भवन का काम चल रहा है कि उसी समय उसका जेठ यशवंत सिंह उसके घर के पास आया और बाहर लडके लोग काम कर रहे थे उन लोगो से पुछे कि मैडम घर पर है क्या फिर उसका जेठ अपने हाथ में रखे पेचकश को लेकर उपसरपंच के घर अंदर आया और पुर्व कि बातो को लेकर उससे गंदी गंदी गालीया देते हुए जान से मारने कि धमकी देकर हाथ में रखे पेचकश से मारपीट किया है । उसकी सूचना पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।