पाटन।
नायब तहसीलदार मनोज रस्तोगी ने क्षेत्र में चल रहे मतगणना कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ग्राम पतोरा का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान नायब तहसीलदार ने जनगणना कार्य को सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए टीम का गठन करने के निर्देश दिए। उन्होंने मकान जनगणना कार्य को समय पर पूरा करने पर विशेष जोर देते हुए जिम्मेदार कर्मचारियों को कार्य में गंभीरता बरतने की हिदायत दी।
साथ ही, ग्रामवासियों को भी जनगणना कार्य में सहयोग करने के लिए प्रेरित किया गया, ताकि सटीक और पूर्ण आंकड़े एकत्रित किए जा सकें। प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया कि जनगणना कार्य शासन की महत्वपूर्ण प्रक्रिया है, जिसमें सभी की सहभागिता आवश्यक है।







