शहर के अंदर बाजार क्षेत्र में भारी वाहन पर प्रतिबंध के बावजूद चल रहा भारी बड़े वाहन, व्यापारियों ने एसपी को लिखा पत्र, बंद कराने की मांग
पाटन। पाटन से अभनपुर मार्ग पर इन दिनों भारी वाहनों का चलन बढ़ गया है। बाजार क्षेत्र में भारी वाहन चलाना प्रतिबंधित किया गया है इसके बाद भी पुराना बाजार क्षेत्र में भारी वाहन खर्राटे से दौड़ रही है । इससे बाजार क्षेत्र के व्यापारियों के साथ-साथ खरीददार करने वाले लोगों को भी परेशानी होने लगी है । भारी वाहन के कारण कभी भी गंभीर दुर्घटना घट सकती है। पुराना बाजार चौक से लेकर पुराना बस स्टैंड के आसपास के व्यापारियों ने पुलिस अधीक्षक दुर्गा को पत्र लिखकर बाजार क्षेत्र वाले मार्ग पर भारी वाहनों के प्रतिबंध लगाने की मांग की है। बता दे कि अभी वर्तमान में सिक्स लेन निर्माण का कार्य चल रहा है वहीं धान से भरे ट्रक एवं रेत से भरे ट्रक इस मार्ग पर काफी चल रहे हैं । डीजल एवं समय बचाने के लिए बायपास मार्ग का उपयोग नहीं करके बड़े वाहन चालक बाजार क्षेत्र के अंदरूनी सड़क मार्ग का उपयोग कर रहे हैं। बता दें की रेत एवं फ्लाई ऐश सड़क पर बिखरते हैं जिससे अन्य वाहन जब चलते हैं तो आसपास पूरा धूल हो जाता है ।।दुकान में भी पूरा धूल गोबर जमा हो जाता है इससे व्यापारी काफी परेशान हैं । व्यापारियों ने मांग किया है कि बाजार क्षेत्र में भारी वाहन के प्रवेश पर पूर्णत प्रतिबंध लगाया जाए।







