मछुआ सहकारी समितियों की गोष्ठी में शामिल हुए देव कुमार निषाद,मछुआरों को शासन की योजनाओं की दी जानकारी

बालोद।छत्तीसगढ़ मछुआ कल्याण बोर्ड के तत्वाधान में आज जिला बालोद एवं जिला मोहला मानपुर राजनांदगांव मे मछुआरों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं जानकारी एवं मछुआरों की समस्याओं पर चर्चा किया जिसमें प्रमुख रुप से मछुआ कल्याण बोर्ड के सदस्य श्री देव कुमार निषाद एवं प्रभु मल्लाह युवा कांग्रेस जामगांव आर ब्लॉक अध्यक्ष कुंदन सिन्हा पार्षद नगर पालिका मुंगेली राजशेखर यादव उपसंचालक बालोद सहायक संचालक मानपुर मोहला मत्स्य निरीक्षक एवं जिले की मछुआरा उपस्थित थे