पाटन। धोखा करने वाले अब कई प्रकार के हथकंडे अपना रहे है। घर के सदस्यो को घर के बाहर ले जाकर छोड़ दिया उसके बाद वापस उसी के घर में जाकर सूनेपन का फायदा उठाते हुए पीड़ित के घर के आलमारी में रखे सोने चांदी के जेवर को चोरी कर लिया। रानितराई थाना में मामला दर्ज कर लिया गया है।
जानकारी के मुताबिक आवेदक राधे श्याम देवांगन 44 साल ग्राम भनसुली में रहता । खेती किसानी का काम करता है।।वे दिनांक 27.12.2023 को सुबह 09:00 बजे अपने पत्नि सरस्वती देवांगन के साथ अपने काम से श्रम विभाग दुर्ग गया था उसी समय राधेश्याम की लड़की कु. दिव्या देवांगन के मोबाईल से उनके मोबाईल पर अज्ञात व्यक्ति व्दारा फोन कर बोला कि उसके पास छड़ है सस्ते में दे रहा हूं रख लो। लेकिन राधेश्याम व्दारा बोला गया कि छड़ को नही रखूंगा छड़ का ऑर्डर दुकान में दे दिया हूं । बोलने से वह व्यक्ति बोला कि मुझे कम पैसा दे दो छड़ को अपने पास रख लो बोला तब भी मै रखने से इंकार करते रहा। फिर भी वह व्यक्ति बोला कि छड़ वाली गाड़ी तालाब के पास खड़ा है रख लो। ये बोलने पर पीड़ित राधेश्याम अपने लड़की कु. दिव्या देवांगन को बोला कि घर के पास से देख लो और छड़ को मंगा लो बोला और फोन को कांट दिया । तब अज्ञात व्यक्ति द्वारा राधेश्याम के दोनो लड़कियो को अपने मोटर सायकल में बैठाकर ले जाकर केजु साहू के घर के पास छोड़ दिया और बोला कि गाड़ी आ रहा है तुम लोग यही पर रहो। यह कहकर ठग करने वाले अपने मोटर सायकल को लेकर फिर से राधेश्याम के घर आ गया एवं घर में उसकी मां फुलकुंवर देवांगन थी जिसे घर से बाहर भेज दिया और उसके सोने वाले कमरे में रखे आलमारी में 02 नग सोने का कान खिनवा , 02 पत्ती वाला नेकलेश एवं 02 नग सोने का फुल्ली, 04 चोड़ी चादी पायल , एक जोड़ी बिछिया , एक नग चांदी का अंगुठी , एक नग चांदी का चाबी रिंग एवं 10,000 रूपये नगद जुमला किमती 45,000 रूपये को अज्ञात व्यक्त्िा व्दारा चोरी कर ले गया।। घटना की जानकारी रानितराई थाना में।दिया गया है।








