गरियाबन्द । जिला कृषि उपज मंडी व देवभोग जनपद उपाध्यक्ष सुखचन्द बेसरा आज सर्व गाड़ा समाज गरियाबन्द जिला के अध्यक्ष मनोनीत हुए।जिला मुख्यालय में आयोजित सामाजिक बैठक में सर्व सम्मति से यह निर्णय लिया गया है।जिला अध्यक्ष पद हेतु समाज के कूल 5 प्रमुख ने दावा किया था।बैठक में विचार मंथन व आपसी तालमेल के बीच अंत मे सुखचन्द बेसरा का नाम पर आम सहमति बनाया गया। इस बैठक में प्रमूख रूप से संगठन के प्रदेश सरंक्षक प्रह्लाद गंधर्व,प्रदेश सचिव संतोष कुलदीप,देवकरण मरकाम,प्रदेश मीडिया प्रभारी महेंद्र गंधर्व,मोहित मोंगरे,भोला जगत,जगन्नाथ सोनवानी, मोतीलाल नेताम,संतोष जगत,गणेश दुर्गा,जगजीवन प्रधान,टेकराम बघेल,यशवंत बघेल,चन्द्र प्रधान,पन्ना देवंशी, झालेश डोंगरे,किशन नागेश,योगेश बघेल, तुलसी नागेश,जगमोहन नेताम,जयराम जगत,सुखबति टांडे,बोहरन कुलदीप,टीकाराम कुलदीप,रमेश गंधर्व समेत छुरा,फिनगेश्वर, मैनपुर,देवभोग,गरियबन्द ब्लॉक से समाज के प्रमुख लोग उपस्थित थे।

फोटो- मनोनयन के बाद बधाई देते लोग






