

पंडरिया । विश्व योग दिवस 21 जून को प्रातः सामुदायिक भवन पंडरिया मे विकास खंड स्तरीय योग दिवस मनाया गया। जिसमें अनुविभागीय अधिकारी पंडरिया डीआर डाहिरे के मार्गदर्शन में समस्त विभाग के प्रमुख, अधिकारी, कर्मचारी तथा नगर के गणमान्य नागरिकों व स्कूली बच्चों ने योगाभ्यास किये।
ब्लॉक स्तर के इस आयोजन में मुख्य अतिथि घनश्याम साहू महामंत्री जिला कांग्रेस कमेटी कबीरधाम ,विशीष्ठ अतिथि गुरुदत्त शर्मा विधायक प्रतिनिधि पंडरिया, अध्यक्षता डी आर डाहिरे एस डी एम पंडरिया ,प्रकाश यादव तहसील दार पंडरिया, तरुण बघेल सीईओ जनपद पंचायत के आतिथ्य में सम्पन्न हुआ।
योगाभ्यास में बी पी चंद्राकर एबीईओ, विनोद गोस्वामी,दूजराम निर्मलकर, केजुराम कुर्रे अशोक भास्कर बीईओ आफिस स्टाफ, नंदु निर्मलकर योग प्राचार्य, रामकुमार, पी डी मानिकपुरी, सुरेश जायसवाल, संतोष गुप्ता, गौतम शर्मा एवं अन्य गणमान्य नागरिक तथा आत्मानंद स्कूल के छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।






