महाविद्यालय का विकास हम सभी का लक्ष्य…..प्राचार्य डॉ नंदा गुरवारा

पाटन। शासकीय चंदूलाल चंद्राकार स्नातकोत्तर महाविद्यालय पाटन की प्राचार्य डॉ नंदा गुरवारा ने कार्यभार ग्रहण किया । प्राचार्य डॉ नंदा गुरवारा का महाविद्यालय की वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ शोभा श्रीवास्तव ने पुष्पगुच्छ भेंट स्वागत किया । पद ग्रहण पश्चात प्राचार्य ने महाविद्यालय का राउंड लेकर छात्र-छात्राओं से संवाद किया तत्पश्चात् महाविद्यालय के प्राध्यापकों तथा आफिस कर्मचारियों से मुलाक़ात कर सभी को लगन,मेहनत और ईमानदारी से कार्य करने हेतु प्रोत्साहित किया तथा संस्था के विकास की सम्भावनाओं से अवगत कराया।

सभी को आशीर्वाद एवं शुभकामनायें देते हुए डॉ नंदा गुरवारा ने कहा की महाविद्यालय का बेहतर विकास ही हम सभी का लक्ष्य है। ज्ञात हो कि डॉ नंदा गरवारा प्राचार्य बनने से पूर्व शासकीय डी बी गर्ल्स कालेज रायपुर मे होम साइंस विभाग में प्राध्यापक के पद पर कार्यरत थीं। डॉ गुरवारा ने 9 शोधार्थी को पीएचडी में मार्गदर्शन दिया है। इनके द्वारा 100 से अधिक शोधपत्रों का प्रकाशन किया गया है तथा इनके द्वारा 5 पुस्तकों का लेखन कार्य भी किया गया है। पदभार के अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापकगण बीएम साहू, डॉ पुष्पा मिंज, जागृत कुमार, शैलेष कुमार मिश्र, कार्यालयीन स्टॉफ से लिपिक भारत लाल वर्मा, तकनीशियन प्रमोद मिश्रा सहित समस्त अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित थे।