पाटन – नगर पंचायत पाटन के वार्ड क्रमांक 3 में नाली निर्माण के लिए भूमिपूजन किया गया 400 मीटर का निर्माण कार्य किया जाएगा जिसका भूमिपूजन अध्यक्ष योगेश निक्की भाले ने किया इस दौरान अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन के तहत पाटन नगर में विकास कार्यों में कोई कमी नही आने की बात कही ।भूमिपूजन के अवसर पर उपाध्यक्ष निशा योगेश सोनी, लोक निर्माण प्रभारी व पार्षद केवल देवांगन, वार्ड 1 पार्षद चंद्रप्रकाश देवांगन,योगेश सोनी,उप अभियंता अर्जुन निर्मल सहित ठेकेदार व वार्डवासी उपस्थित थे।







