दुर्ग।चुनाव आयोग द्वारा जारी विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के सफल क्रियान्वयन के लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने विधानसभा वार प्रतिनिधि नियुक्त किए है। जिसमें दुर्ग लोकसभा पूर्व सांसद व प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू के प्रतिनिधि एवं पूर्व में दुर्ग जनपद के अध्यक्ष रहे दुर्ग ग्रामीण विधानसभा देवेंद्र देशमुख को बनाया गया है। वे दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा चलाए जा रहे मतदाता गहन परीक्षण कार्यक्रम एस आई आर पर सतत जानकारी रखेंगे।







