भाजयुमो अमलेश्वर मंडल में देवेंद्र यदु बने सहकोषाध्यक्ष

अमलेश्वर। भारतीय जनता पार्टी के संगठन विस्तार अभियान के तहत भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) अमलेश्वर मंडल में नई नियुक्तियां की गई हैं। भाजपा दुर्ग संभाग प्रभारी जगन्नाथ पाणिग्रही, जिला प्रभारी नंदन जैन एवं प्रदेश अध्यक्ष भाजयुमो राहुल टिकरिहा के निर्देशानुसार तथा भाजपा जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र कौशिक, भाजयुमो जिलाध्यक्ष हिमांशु सिंह की सहमति एवं मंडल अध्यक्ष कमलेश चन्द्राकर की अनुशंसा पर भाजयुमो अमलेश्वर मंडल अध्यक्ष रवि सिंगौर ने देवेंद्र यदु को मंडल का सहकोषाध्यक्ष नियुक्त किया है।

नियुक्ति के बाद मंडल अध्यक्ष रवि सिंगौर ने कहा कि संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने, युवाओं को भाजपा की विचारधारा से जोड़ने तथा जनसेवा के कार्यों को गति देने में नवनियुक्त पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि सभी पदाधिकारी संगठन की अपेक्षाओं पर खरा उतरते हुए भाजयुमो को और अधिक सशक्त बनाने का कार्य करेंगे।

सहकोषाध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर देवेंद्र यदु ने संगठन के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे पार्टी द्वारा दिए गए दायित्व का पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा, “भारतीय जनता युवा मोर्चा में सहकोषाध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर मैं संगठन के शीर्ष नेतृत्व का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं। आपके विश्वास एवं मार्गदर्शन से संगठन और समाज की सेवा हेतु पूर्ण समर्पण के साथ कार्य करता रहूंगा।”