पंडरिया-ब्लाक के ग्राम चरखुरा निवासी देवेश कुमार ने पुलिस जीडी आरक्षक परीक्षा में सफलता प्राप्त की है,जिससे परिवार एवं ग्राम में खुशी का माहौल है।छत्तीसगढ़ पुलिस जीडी आरक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम मंगलवार को जारी हुआ, जिसमें वनांचल क्षेत्र के ग्राम चरखुरा निवासी मनीराम ध्रुव के पुत्र देवेश का चयन हुआ है।देवेश की इस सफलता से परिवार एवं ग्राम में खुशी का माहौल है।







