परिक्षेत्रीय कर्मा महोत्सव कुथरेल में संम्पन्न, सेवा एवं परोपकार की राह हम सबको भक्त माता कर्मा ने दिखाया है उनके बताए मार्ग पर चलकर हम आगे बढ़ रहे हैं – ताम्रध्वज साहू

दुर्गग्रामीण । ग्राम कुथरेल में परिक्षेत्रीय एवं ग्रामीण साहू समाज के तत्वावधान में परिक्षेत्रीय भक्त माता कर्मा की 1006 वीं जयंती समारोह का आयोजन किया। मंचीय कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रदेश के गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा कि साहू समाज की आराध्य देवी मां कर्मा ने तैलिक कुल वंश को उबारा है। कार्यक्रम में उन्होंने आगे कहा कि माता कर्मा के कारण ही आज समाज सामाजिक, राजनीतिक, धार्मिक सभी क्षेत्रों में आगे बढ़ कर समाज के उत्थान के लिए अग्रसर है आगे कहा कि सेवा एवं परोपकार की राह हम सबको भक्त माता कर्मा ने दिखाया है।उनके बताए मार्ग पर चलकर हम आगे बढ़ रहे हैं। हमारा साहू समाज संगठित है, अपने आने वाली पीढ़ी को शिक्षा के साथ संस्कार की शिक्षा भी दे आज शिक्षित है तभी विकास कर रहा है और आगे भी करेगा, क्योंकि शिक्षित समाज ही देश का विकास, प्रदेश का विकास, समाज का विकास कर सकता है, साहू समाज की एकता ही सबसे बड़ी शक्ति है, क्योंकि हम सब एक हैं। नारी शक्तियों को समाज की हर परिस्थितियों गतिविधियों से जोड़ना चाहिए, क्योंकि नारी शक्ति देश की शक्ति है। ने कहा कि मां कर्मा हमारे जीवन का उत्थान करने वाली माता है। कार्यक्रम के विशेष अतिथि पूर्व अध्यक्ष हस्तशिल्प बोर्ड के अध्यक्ष दीपक ताराचंद साहू ने कहा की भक्त माता कर्मा ने अच्छाई और नेकी की जो सीख दी है, उसे हम सभी को आत्मसात करने की आवश्यकता है।

जिला अध्यक्ष साहू समाज राजेश साहू कहा कि हमारे समाज को पुनरुत्थान कर नई दिशा दिखाया सामाजिक रीति-नीति, नियमों की जानकारी दी। उन्होंने समाज के महत्व को पथप्रदर्शित करने वाला बताया। ग्रामीण साहू समाज के महिलाओं द्वारा सुबह कलश यात्रा ग्राम में शोभायात्रा निकाली गई। ततपश्चात ध्वजारोहण दीप प्रज्वलित एवं माँ कर्मा की आरती की गई। इस अवसर सामज के प्रतिभावान जिन्होंने सामज का नाम रोशन किया है उसे सम्मानित किया गया। साथ ही सामज के बच्चों द्वारा साँस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई। इस अवसर इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश के गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू,,अध्यक्षता जिला अध्यक्ष साहू समाज राजेश साहू,विशेष अतिथि पूर्व केबनिट मंत्री रमशीला साहू,पूर्व अध्यक्ष हस्तशिल्प बोर्ड अध्यक्ष दीपक ताराचंद साहू,कृषि सभापति योगिता चन्द्राकर, जनपद अध्यक्ष देवेंद्र देशमुख, पूर्व विधायक डॉ दयाराम साहू,उपाध्यक्ष जिला साहू जगदिश दीपक साहू,अध्यक्ष तहसील साहू संघ प्रीतम साहू,नवनिर्वाचित अध्यक्ष तहशील साहू संघ पुसऊ राम साहू,पूर्व जनपद सदस्यक रेखा चतुर्वेदी,राजश्री चन्द्राकर सरपँच कुथरेल, टीका राम साहू,लोकनाथ साहू ,परिक्षेत्रय अध्यक्ष छन्नू लाल साहू सहित आसपास ग्रामीण साहू समाज के अध्यक्ष ,साहू समाज के पदाधिकारी व ग्रामीण जन बड़ी संख्या में मौजूद थे।