पाटन। ग्राम खर्रा में भक्त माता कर्मा जयंती हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर गांव में आकर्षक शोभा यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणजन शामिल हुए।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में तहसील साहू संघ पाटन के लालेश्वर साहू उपस्थित रहे। वहीं विशेष अतिथि के रूप में उपाध्यक्ष दुलेश्वर साहू, परिक्षेत्रीय अध्यक्ष राम नारायण साहू, श्याम लाल साहू एवं श्री राम साहू की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम के दौरान लोक कला परिवार के कलाकारों ने अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों से सभी का ध्यान आकर्षित किया और माहौल को सांस्कृतिक रंगों से सराबोर कर दिया।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे और पूरे आयोजन को सफल बनाया।







