पाटन। नगर पाटन में आज 4 अप्रैल को भक्त माता कर्मा जयंती का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर कार्यक्रम साहू सदन पाटन में आयोजित होगा, जिसमें समाज के लोग बड़ी संख्या में शामिल होंगे।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि तहसील साहू संघ के अध्यक्ष लालेश्वर साहू रहेंगे। वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता परिक्षेत्रीय अध्यक्ष किशन हिरवानी द्वारा की जाएगी।
विशेष अतिथि के रूप में गंगादीन साहू एवं पार्षद अनीता साहू की उपस्थिति रहेगी।
इस आयोजन की जानकारी सरजू साहू द्वारा दी गई है।







