पंडरिया।ब्लाक के ग्राम पलानसरी में आयोजित रुद्र महायज्ञ व श्री राम कथा में रविवार को भी कथा प्रवचन सुनने बड़ी संख्या में लोग पहुँचे। सुश्री अदिति किशोरी वृन्दावन उत्तर प्रदेश के मुखार वृन्द से ग्राम पलानसरी में संकीर्तन की महिमा बताई।उन्होने बताया कि कलयुग केवल नाम आधारा,सुमरि सुमरि नर उतरहि पारा,कलयुग में केवल राम नाम आधार है।इसके अलावा कुछ करने की जरूरत नहीं है।केवल मन से राम नाम लेने से ही सारे कष्ट दूर हो जाते हैं। 11दिवस का रुद्र यज्ञ तथा श्री रामकथा 9 दिवस का आयोजन रखा गया है। यज्ञ एवं राम कथा का नवा दिवस सम्पन्न हुआ।इसके साथ ही श्री कृष्ण गोविंद हरे मुरारी,हे नाथ नारायण वासुदेवा का मंत्र पावन धारा प्रभात फेरी अनवरतरूप ग्राम पलानसरी में चल रहा है। लगभग 45 वर्षो से चल रहा है।इस समय ग्राम पूरा भक्ति में डूबा नजर आ रहा है।साधु संतों का भीड़ देखते को बन रहा है।
सम्सस्त ग्रामवासी एवं आस पास के क्षेत्रवासी रुद्र यज्ञ का एवं राम कथा का लाभ ले रहे हैं।

- April 16, 2023