चुलगहन में पटेल परिवार द्वारा आयोजित श्रीमद् भागवत कथा में कृष्ण जन्म कार्यक्रम में झूमें श्रृद्धालु

तोरण साहू(7389384721)
पाटन । पाटन ब्लॉक अंतर्गत ग्राम चुलगहन में पटेल परिवार द्वारा श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। सप्त दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा पुराण के पांचवे दिन कृष्ण जन्माष्टमी का कार्यक्रम हुआ। जिसमें ग्राम के सभी लोग शामिल हुए। पंडित लक्ष्मी नारायण राधेकृष्ण ने भगवान कृष्ण का जन्म की कथा का रसपान कराया। जिसमें बताया कि कारागार में देवकी ने एक-एक करके सात बच्चों को जन्म दिया, लेकिन कंस ने उन सभी का वध कर दिया। हालांकि सातवीं सन्तान के रूप में जन्में शेषावतार बलराम को योग माया ने संकर्षित कर माता रोहणी के गर्भ में पहुचां दिया था, इसलिए ही बलराम को संकर्षण भी कहा जाता है।

माता देवकी की आठवीं संतान रूप में स्वयं भगवान विष्णु कृष्णावतार के रूप में पृथ्वी पर जन्मे थे। उसी समय माता यशोदा ने एक पुत्री को जन्म दिया। इस बीच कारागार में अचानक प्रकाश हुआ और भगवान श्रीहरि विष्णु प्रकट हुए। उन्होंने वसुदेव से कहा कि आप इस बालक को अपने मित्र नंद जी के यहां ले जाओ और वहां से उनकी कन्या को यहां लाओ। इस प्रकार कृष्ण भगवान का जन्म महोत्सव मनाया गया।

भागवताचार्य पं लक्ष्मीनारायण राधेकृष्ण महाराज ने बताया कि जिस तरह ज्ञान प्राप्त करने में बरसों लग जाते हैं, परन्तु अज्ञानता वश की गई एक भूल समस्त ज्ञान को धो देता है, उसी तरह चरित्र निर्माण में पूरा जीवन व्यतीत हो जाता है पर ध्वस्त होने में कुछ क्षण भी नहीं लगता। जिस प्रकार मनुष्य जन्म लेेता है उसी समय से उनका कर्म का फल बनना शुरू हो जाता है और जो ज्यादा पाप करता है उसका अंत करने भगवान ज़रूर आते है।