श्रीकृष्ण जन्म पर झूमे श्रद्धालु: भक्ति और भजन की कोई उम्र नहीं, कथा स्थल पर गूंजा नंद में आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की…छाटा में भागवत कथा का चौथा दिन

पाटन। ग्राम छाटा चल रही श्रीमद भागवत कथा के चौथे दिन सोमवार को भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। कथा में जैसे ही भगवान का जन्म हुआ तो पूरा पंडाल ‘नंद में आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की’ जयकारों से गूंज उठा। इस दौरान लोग झूमने-नाचने लगे। इसके बाद आयोजक परिवार के बच्चों ने भागवत कथा स्थल पर झांकी के माध्यम से श्री कृष्ण जन्म की कथा का प्रदर्शन किया। कथा के आयोजक गिरधर बघेल, श्रीमती शैल बघेल पूरे परिवार के साथ नृत्य किया। श्री कृष्ण जन्म के अवसर पर पूरा भागवत कथा स्थल को गुब्बारों से सजाया गया था।

भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप में नन्हें बालक के दर्शन करने के लिए लोग लालायित नजर आए। भगवान के जन्म की खुशी पर महिलाओं ने अपने घरों से लाए गए गुड़ के लड्‌डूओं से भगवान को भोग लगाया। इस अवसर भागवत कथा व्यास से पूज्य रेणुका दीदी गोस्वामी ने कहा कि जब धरती पर चारों ओर त्राहि-त्राहि मच गई। चारों ओर अत्याचार, अनाचार का साम्राज्य फैल गया। तब भगवान श्रीकृष्ण ने देवकी के 8वें गर्भ के रूप में जन्म लेकर कंस का संहार किया। इस असवर पर गिरधर बघेल, श्रीमती शैल बघेल, सहित हिरेंद्र वर्मा, दीप्ति वर्मा, श्रीमती विद्या वर्मा, अभिनेष वर्मा, श्रीमती वंदना भूपेंद्र वर्मा , श्रीमती रीना अशीष देशमुख ,जयप्रकाश बघेल रवि प्रकाश बघेल सहित श्रीमती मीना वर्मा ,श्रीमती रामेश्वरी पंथ राम वर्मा , श्रीमती उमा वर्मा , सतानंद वर्मा, अंशुमन ,आस्क, यशिका ,श्रीजी एवं ग्रामवासी मौजूद थे।