ज्योत जवारा विसर्जन यात्रा में उमड़े श्रद्घालु

संजय साहू

अंडा। दुर्गग्रामीण विधान सभा क्षेत्र के ग्राम चिंगरी , अछोटी, भरदा,अंडा,जंजगिरी,कुथरेल,विनायकपुर ,चंदखुरी,कोलिहापुरी, डौकीडीह, सिरसिदा,ओटेबंद, परसदा,डगनिया,नाहंदा,गुरेदा,सलौनी,भिलाई चीचा,ओडारसकरी,मटिया,देवगहन, आमटी,निकुम, आलबरस,भोथली,तिरगा,झोला,अंजोरा,रसमडा,गनियारी,बोरई में चैत्र नवरात्रि को जोत जवारा का विसर्जन किया गया। नौ दिनों तक मातारानी के आस्था व विश्वास के प्रतीक जोत जवारा की विसर्जन यात्रा गाजे बाजे के साथ स्थानीय शीतला तालाब के लिए निकली। पारंपरिक सेवा जसगीत पर माता भक्त झूमते नाचते आगे बढ़ रहे थे। जोत जवारा विसर्जन के लिए शीतला तालाब पहुंचे जिसके चलते माता भक्तों की भारी भीड़ काली माता मंदिर से शीतला तालाब तक बनी हुई थी।

भक्त नम आंखों से माता रानी के आस्था के प्रतीक जोत जवारा को अंतिम विदाई दे रहे थे। गांव के बैगा सालिक राम निर्मलकर ने बताया कि नौ दिन तक जोत जवारा का विधि-विधान से पूजन अर्चना किया गया। जवारा विसर्जन में ओडारसकरी क्षेत्र के जनपद सदस्य अनिल सोनी का विशेष सहयोग रहा,इतनी धूम गर्मी में तापमान को बढते हुए देखते पुरे संडक में पानी छिड़काव किया गया। सेवा भजन के साथ धूमधाम से जवारा विसर्जन किया गया। गांव के ग्रामीण जन सेवा राम महार,संतू निर्मलकर, जितेन्द्र निर्मलकर, चन्द्रहास साहू,सुकनंदन साहू,दिलीप साहू, महतरू साहू,इन्दरमन,इन्द्रु साहू, श्यामलाल साहू,शेखर,राजेन्द्र, जीवन,रोमलाल रोशन साहू,सहित अन्य ग्रामीण जन उपस्थित थे।