रुक्मणी विवाह प्रसंग पर झूम उठे श्रद्धालु, हठमुड़ी में श्रीमद् भागवत कथा की धूम

पंडरिया। ब्लाक अंतर्गत ग्राम हथमुड़ी में स्वर्गीय बिपत राम चंद्रवंशी के नाती एवं कुंडा भाजपा मंडल अध्यक्ष बालमुकुंद चंद्रवंशी के भतीजे दीपक सुमन चंद्रवंशी के आयोजन में श्रीमद् भागवत महापुराण ज्ञानयज्ञ कथा का 15 सितंबर से 23 सितंबर तक श्रद्धामय आयोजन के सप्तम दिवस में रुक्मणी विवाह सुदामा चरित्र के पावन प्रसंग को कथा व्यास पंडित महाराज शास्त्री राजा भैया पुराण वाले के द्वारा बहुत ही सुगम एवं सरल व्याख्यान के साथ कथा पंडाल के श्रद्धालुओं के प्रति व्याख्यान दिया गया संगीतमय इस आयोजन में बीच-बीच में श्रद्धालु गण भगवान कृष्णचंद्र के कथा में भावविभोर होकर सुमधुर नृत्य करते रहे रुक्मणी विवाह में ग्राम की माताएं बहने एवं युवा वर्ग बढ़ चढ़कर हिस्सा लिए एवं बहुत श्रद्धा के साथ माता रुक्मणी के विवाह में दहेज दिए साथ ही सुदामा चरित्र के पावन प्रसंग में भी महाराज के द्वारा अद्वितीय व्याख्यान दिया गया।


वृंदावन धाम से पधारे झांकी मंडली के द्वारा माता रुक्मणी एवं भगवान कृष्ण के रूप को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया गया सुदामा के रूप में बहुत ही सुंदर अभिनय प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं से उचित दक्षिण प्राप्त किया श्रीमद् भागवत ज्ञानयज्ञ कथापुराण के संगीतमय आयोजन में मुख्य यजमान सुमन चंद्रवंशी, दीपक चंद्रवंशी, इंद्राणी चंद्रवंशी, द्वारिका चंद्रवंशी,परायण करता पंडित अनुराग कृष्ण शास्त्री वाराणसी उत्तर प्रदेश ग्राम आचार्य पंडित सुशील शर्मा बसनी है। इस कार्यक्रम को आयोजक परिवार मंडल ग्रामवासी एवं दीपक चंद्रवंशी के मित्रमंडली तन मन से सेवा दे रहे है कार्यक्रम से ग्राम हथमुडी के साथ-साथ आसपास के गांव में भी श्रद्धामय वातावरण बना हुआ है। इस कार्यक्रम के साथ ही साथ माता बगलामुखी का यज्ञ भी आयोजित की गई है।


जिसमें श्रद्धालुगण पहुंचकर यज्ञ आहुती देकर अपनी मनोकामना माता के समक्ष निवेदित कर रहे हैं ।