पंडरिया।ब्लाक के शासकीय हाई स्कूल सोमनापुर नया के पूर्व माध्यमिक विभाग में तुलसी विवाह देवउठनी एकादशी का पर्व संस्था प्रमुख प्राचार्य शहारुद्दीन खान के मार्गदर्शन से पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
कार्यक्रम में प्राचार्य शहारुद्दीन खान एवं उपस्थित सभी शिक्षक शिक्षिका ने मां तुलसी की पूजा अर्चन किया। ततपश्चात इस पर्व पर विशेष रूप से गन्ना एवं तुलसी की पूजा नव कन्याओं के द्वारा विधिवत पूजन परिक्रमा करते हुए किया ।सांस्कृतिक प्रभारी महेश जायसवाल ने तुलसी विवाह एकादशी पर्व पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि स्कूलों में देवउठनी एकादशी पर्व मनाने का मुख्य उद्देश्य बच्चों को भारतीय संस्कृति परंपराओं और धार्मिक सांस्कृतिक मूल्य से जोड़ना है सांस्कृतिक योजना के माध्यम से भाईचारा सामूहिक सहयोग और पारंपरिक कला के प्रति रूचि बढ़ाना तथा उनमें अनुशासन और आध्यात्मिक चेतना का विकास कराना है।
प्राचार्य शहारुद्दीन खान प्रधान पाठक भगत राम बांधकर पवन चांदसे शिक्षक कार्तिक राम खूंटे शिक्षिका इंद्राणी साहू ने भी देवउठनी एकादशी पर्व तुलसी विवाह मनाए जाने के कारण एवं महत्व को बड़े ही विस्तार से छात्र-छात्राओं को बताया।







