धमधा : बेटी बचाओ–बेटी पढ़ाओ के तहत करेली में साइबर सुरक्षा एवम साइबर जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन

धमधा।बेटी बचाओ–बेटी पढ़ाओ योजना अंतर्गत मंगल भवन करेली (धमधा) में साइबर सुरक्षा एवम साइबर जागरूकता कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री आर के जामबुल्कर एवं जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी श्री अजय कुमार साहू के मार्गदर्शन में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं एवम किशोरी बालिकाओं को साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक करना तथा डिजिटल माध्यमों का सुरक्षित एवं जिम्मेदारी पूर्वक उपयोग करने के लिए प्रेरित करना था।

कार्यक्रम में महिलाओं को इंटरनेट, मोबाइल एवं कंप्यूटर का सुरक्षित उपयोग, ऑनलाइन धोखाधड़ी,मजबूत पासवर्ड बनाने, ओटीपी एवं व्यक्तिगत जानकारी किसी के साथ साझा न करने, एवं ई-मेल से सावधान रहने तथा केवल विश्वसनीय वेबसाइटों एवं मोबाइल एप्लिकेशन का उपयोग करने के संबंध में विस्तार से जानकारी साथ ही साइबर अपराध होने की स्थिति में तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 को संपर्क करके जानकारी दी जानी चाहिए। संदिग्ध लिंक, फिशिंग, बैंकिंग संबंधी गोपनीय जानकारी साझा न करने की जानकारी दी गई।

मिशन समन्वयक सुश्री जया चंद्राकर द्वारा विद्यार्थियों को प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना, सखी वन स्टॉप सेंटर, 181 महिला हेल्प लाइन,एनीमिया से बचाव मासिक धर्म स्वच्छता की जानकारी प्रदान की गई, श्री चंद्रप्रकाश पटेल परियोजना समन्वयक चाइल्ड लाइन द्वारा , चाइल्ड हेल्प लाइन 1098 के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई एवम श्रीमती लोकमनी साहू सामाजिक कार्यकर्ता द्वारा बाल विवाह, स्पॉन्सरशिप, फाॅस्टर केयर की जानकारी दी तथा मिशन शक्ति के अंतर्गत किशोरी बालिकाओं को सेनेटरी पैड का वितरण किया गया।

कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग का भी समन्वय रहा जिसमें गाँव की किशोरी बालिकाओ और महिलाओ का एनीमिया जांच, बी पी एवम अन्य स्वास्थ्य जांच किया गया।

कार्यक्रम में पर्यवेक्षक रीमा शुक्ला,जिला मिशन समन्वयक सुश्री जया चंद्राकर, परियोजना समन्वयक चंद्रप्रकाश पटेल,जेंडर विशेषज्ञ लक्ष्मीकांत यादव, सुश्री प्रेमा भगत, लोकमनी साहू सामाजिक कार्यकर्ता, महिलायें एवं किशोरी बालिका बड़ी संख्या में उपस्थित रही।