धमधा : उल्लास नवभारत महापरीक्षा की तैयारियों के सम्बंध में संकुल समन्वयकों की हुई बैठक

धमधा।विकासखंड धमधा में उल्लास नवभारत महापरीक्षा के लिए संकुल समन्वयको का हुआ बैठक
विकासखंड धमधा जिला दुर्ग में उल्लास महापरीक्षा 22मार्च 2026 के सफल क्रियान्वयन के लिए 45 संकुल समन्वयको का बैठक विकासखंड शिक्षाधिकारी श्री अथर्व शर्मा और विकासखंड श्रोत व्यक्ति श्री केशव पटेल के नेतृत्व में आयोजन हुआ। उल्लास नवभारत महा परीक्षा के सफल क्रियान्वयन के लिए आवश्यक तैयारी पर विस्तृत चर्चा हुई।इस बार 1000 से अधिक शिक्षार्थियो को परीक्षा में धमधा विकासखंड पर सम्मिलित किया जायेगा शिक्षार्थियों को परीक्षा में शामिल होने के लिए आमन्त्रित किया जाएगा, दीवार लेखन,जागरूकता रैली एवम् विभिन्न गतिविधियों का आयोजन कर प्रोत्साहित करने संकुल समन्वयक को निर्देश किया गया।स्वयंसेवी शिक्षक,ग्राम प्रभारी और शिक्षको के सहयोग से हर्षोल्लास के साथ फूलमाला ,तिलक लगाकर स्वागत करेंगे।यह परीक्षा प्रातः 10 बजे से 5 बजे तक संचालित होगी। शत प्रतिशत शिक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र में सम्मिलित करने हेतु विकासखण्ड शिक्षाधिकारी एवम् विकासखंड श्रोत समन्वयक ने निर्देशित किया।उक्त बैठक में विकासखंड शिक्षाधिकारी श्री अथर्व शर्मा, विकासखंड श्रोत समन्वयक श्री केशव पटेल, सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री कैलाश साहू,श्री बेनी राम वर्मा जी,संकुल समन्वयक किशोर तिवारी, चित्रेण पटेल,सूर्यकांत हरदेल, सिद्धार्थ सिंह भुवाल, वीरेन्द्र देवांगन, लक्ष्मी नारायण ठाकुर,दधीचि सिंह,राजेंद्र साहू,दिनेश साहू,टीकम वर्मा,निरेश कुमार पिपरिया,अजय सिंह,नीलम ताम्रकार,उमेश दिल्लीवार,विवेकानंद ताम्रकार सहित सभी सीएसी उपस्थित रहे।