ग्राम पंचायत धमना में विकास कार्यों का भूमि पूजन संपन्न शामिल हुई – कल्पना नारद साहू सभापति जि पं दुर्ग

जामगांव आर – ग्राम पंचायत धमना में जिला पचायत निधि से विभिन्न विकास कार्यों का भूमि पूजन उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। इस दौरान मुख्य मार्ग से श्मशान घाट तक सी सी रोड़ निर्माण, रमसगरा तालाब में पचरीकरण कार्य , शेड निर्माण का विधिवत शुभारंभ किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत दुर्ग की सभापति कल्पना नारद साहू उपस्थित रहीं। उनके करकमलों से भूमि पूजन कर विकास कार्यों की शुरुआत की गई। उन्होंने कहा कि पंचायत क्षेत्र में लगातार जनहित एवं मूलभूत सुविधाओं से जुड़े कार्य कराए जा रहे हैं, जिससे ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी।
कार्यक्रम में सरपंच लोकेश महलवार,लालकुमार साहू (उपसरपंच), अंकालू साहू (पूर्व सरपंच), नारद साहू (अध्यक्ष सेवा सहकारी समिति सुरपा ) नरेश मार्कण्डेय पंच,हेमा साहू मितानिन ,कोमिन सोनी पंच,दुकालहीन साहू ,पोखराज यादव,कुमार साहू संतलाल ठाकुर,लक्ष्मण सोनवानी ,लोमश अग्रवार, गल्लू मार्कण्डेय,धनराज बघेल, बिरेंद्र सोनवानी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
भूमि पूजन कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों में विकास कार्यों को लेकर उत्साह एवं खुशी का माहौल देखने को मिला।






