धमतरी भाजपा जिला मंत्री प्रेमलता नागवंशी ने जांजगीर चांपा लोकसभा में भाजपा का प्रचार प्रसार किया

मौर्यध्वज सेन
नगरी /सिहावा बेलरगांव।धमतरी के भाजपा जिला मंत्री प्रेमलता नागवंशी ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ जांजगीर चांपा लोकसभा अन्तर्गत जैजपुर विधानसभा के हसौद मंडल में पहुँचकर वहाँ विभिन्न ग्रामों में भारतीय जनता पार्टी का प्रचार प्रसार किया। उन्होंने बोईरडीही, खैरझिटी, छिर्राडीही सहींत अनेक गाँव में महतारी वंदन के लाभार्थियों की बैठक लेकर उनका सम्मान किया तथा केंद्र सरकार व राज्य सरकार के जानकल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताते हुए भाजपा प्रत्याशी श्रीमती कमलेश जांगड़े के पक्ष में कमल फूल पर मतदान करने का आग्रह किया। वहीं ग्रामीणों ने दूरस्त धमतरी से आये हुए सभी कार्यकर्ताओं का जोर शोर से स्वागत किया तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से प्रभावित होकर भाजपा के पक्ष में मतदान करने की बात कही। इस अवसर पर मुख्य रूप से प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा कोषाध्यक्ष हेमलता शर्मा, भाजपा जिला मंत्री प्रेमलता नागवंशी, जिला महिला मोर्चा महामंत्री मोनिका देवांगन, अनुसूचित जनजाति मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ईश्वरी नेताम, महिला मोर्चा विधानसभा प्रभारी सावित्री जाटवर, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष प्रतिमा भारद्वाज, सरिता जाटवर सहींत भारी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।