धमतरी : भाजपा युवा मोर्चा धमतरी की नई टीम घोषित,मौर्यध्वज सेन बने जिला उपाध्यक्ष

नगरी/सिहावा, बेलरगांव।भारतीय जनता पार्टी जिला धमतरी ने भाजपा युवा मोर्चा की नई जिला पदाधिकारी एवं मंडल अध्यक्षों की घोषणा कर दी है। संगठन को बूथ स्तर तक सक्रिय और सशक्त बनाने के उद्देश्य से यह नई टीम गठित की गई। सूची जिलाध्यक्ष प्रकाश बैस के अनुमोदन के बाद जारी की गई। जिसमें मौर्यध्वज सेन बेलरगांव वाले को जिला उपाध्यक्ष बनाया गया। जिसमें सभी भाजपा के वरिष्ठ नेताओं एवं भाजपा के कार्यकर्ताओं का जिला उपाध्यक्ष जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपने के लिए भारतीय जनता पार्टी नेतृत्व एवं संगठन का हृदय से आभार व्यक्त किया गया।