नगरी/ सिहावा, बेलरगांव।धमतरी एवं कांकेर जिला के नगरी विकासखंड को जोड़ने वाली सड़क एवं पुल की हालत जर्जर खराब सड़क की सुध लेने वाला कोई नहीं यह सड़क मार्ग दो जिलों को आपस में जोड़ती है किंतु आज इसकी हालत इतनी खराब हो चुकी है कि कोई पूछने वाला नहीं यह सड़क अभी से नहीं कई वर्षों से खराब जिसको शासन प्रशासन कई वर्षों से नजर अंदाज कर रही है।


यह सड़क मार्ग इसलिए कुछ वर्षों में अनेकों दुर्घटना को अंजाम दे चुका है यदि ऐसी स्थिति बनी रही तो आगे और भी दुर्घटना होने की संभावना बनी हुई है सड़क की ऐसी खराब स्थिति होने के कारण प्रतिदिन चलने वाली बसों एवं यात्रियों को तकलीफों का सामना करना पड़ रहा है कांकेर जिला के सीमावर्ती गांव जैसे जैतपुरी से सांकरा तक सड़क की हालत जर्जर हो चुकी है जहां से सिंगल लैन होने के साथ सड़क की स्थिति जर्जर है। जिसकी वजह से राहगीरों को अत्यधिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है इस सड़क मार्ग से सैकड़ों लोग सफर करते हैं।

और तो और बरबांधा एवं घुरावड़ के मुख्य मार्ग पर एक पुल है जो काफी जर्जर हो चुका है पुल में लगें सभी छड़ बाहर निकल गया है । बरसात में पानी गिरने के कारण गढ्डों में पानी भरने से उस गड्ढे का पता नहीं चलता है कि यह पर गढ्डा है पानी भरने के कारण जो पुल से निकले छड़ दिखाई नहीं देता जब पानी पुरी तरह से कम होता है तब दिखता है कई बार इस छड़ में फंसकर गिर चुकें लेकिन अभी तक इस पर विभाग ध्यान नहीं दे रहा है।और कभी भी बड़ी दुर्घटना होने की संभावना है।
सांकरा से जैतपुरी के मेंन रोड़ पर भी बड़े बड़े गढ्डा हो चुका है लेकिन अभी तक उस गढ्डों पर भी कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं अब बरसात भी चालु हो रहा है कभी भी इस रोड़ में बड़ी दुर्घटना हो सकता है।






