धनोरा पुलिस ने नाबालिग बालिका से दुष्कर्म के आरोपी को चंद घंटे मे किया गिरफ्तार

आशीष दास

कोंडागांव । मामला थाना क्षेत्र धनोरा का है जहां प्रार्थी ने थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 02.01.2022 के रात्रि विजय बंजारे नाबालिग पीड़िता को बहला फुसलाकर जबरदस्ती अपने साथ भगाकर ले जाकर दुष्कर्म किया हैं एवं जान से मारने की धमकी दिया है कि, रिपोर्ट पर थाना धनोरा मे अपराध क्रमांक 10/2022, धारा 363,366,376 (2)(ढ) 506 भा.द.वि., धारा 6 पाॅक्सो एक्ट कायम कर विवेचना में लिया गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक कोण्डागांव दिव्यांग पटेल (भा.पु.से.) के आदेश से एवं एडिशनल एसपी राहुल देव शर्मा के मार्गदर्शन व एसडीओपी केशकाल भूपत सिंह धनेश्री के पर्यवेक्षण में त्वरित कायर्वाही करते हुये थाना धनोरा से टीम गठित कर आरोपी के पता तलाश हेतु पुलिस पार्टी रवाना किया गया था, पता तलाश के दौरान आरोपी के ग्राम सिलाटी के आसपास होने की सूचना मिलने पर, संभावित स्थान में घेराबंदी कर आरोपी विजय बंजारे पिता अशोक बंजारे, उम्र 19 वर्ष, निवासी गारका, थाना केशकाल, जिला कोण्डागांव को आज दिनांक 03.04.2022 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया।

उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक सोनसिंह सोरी, सहायक उप निरीक्षक रजऊ राम सूर्यवंशी, सउनि रामदयाल पटेल, प्रधान आरक्षक मुपेंन्द्र साहु, चुन्नीलाल कुजुर, आरक्षक हृदय बघेल महिला आरक्षक अमरिका नाग का कार्य सराहनीय रहा ।