पाटन। मानव सेवा परमोधर्मः की भावना को चरितार्थ करते हुए ग्राम कौही के एक सामान्य परिवार से निकलकर कठिन परिश्रम के बल पर अपनी पहचान बनाने वाले प्रो. वेदप्रकाश साहू ने रानीतराई में “धनवंतरी मेडिकल स्टोर” का शुभारंभ किया। पुलिस थाना के सामने, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के बाजू मेन रोड रानीतराई में खुले इस मेडिकल स्टोर से क्षेत्रवासियों को स्वास्थ्य सुविधाओं में बड़ी राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जितेंद्र पाण्डेय (पाण्डेय मेडिकल स्टोर पाटन) उपस्थित रहे। वहीं विशेष अतिथि के रूप में डॉ. ओ.पी. साहू (गुरूर, बालोद) शामिल हुए। कार्यक्रम में थाना प्रभारी एवं रानीतराई पुलिस थाना के टीआई सर की भी विशेष उपस्थिति रही।
इस अवसर पर असोगा की सरपंच श्रीमती जानकी चोपड़िया, कुंभकरण साहू, मनोज कुमार साहू, संजय मैथिल, प्राधान पाठक भिलाई-3, ग्राम कौही की सरपंच श्रीमती लीना सुरेश साहू, कामता प्रसाद साहू, संतोष साहू, द्रोपदी साहू, ओमप्रकाश साहू, भेमन देवांगन सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
अतिथियों ने प्रो. वेदप्रकाश साहू की मेहनत, संघर्ष और सामाजिक सेवा भावना की सराहना करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में इस प्रकार की स्वास्थ्य सेवाएं लोगों के लिए बेहद उपयोगी साबित होंगी। शुभारंभ अवसर पर क्षेत्रवासियों में उत्साह और खुशी का माहौल देखने को मिला।







