कल्याणी साहू

पाटन राज झेरिया धोबी समाज का दो दिवसीय सम्मान सम्मेलन हुआ । समाज के अधिवेशन मे प्रथम दिवस आय व्यय की जानकारी दी गई साथ ही समाजिक प्रकरण का सूझ बुझ से निपटारा किया गया।
दूसरे दिन चुनाव हुए तो सभी पदाधिकारियों को निर्विरोध जीत हासिल हुई डॉ धर्मेंद्र निर्मलकर अध्यक्ष बने तो अचानक पुर निवासी किरपा निर्मल उपाध्यक्ष तो वही पुराने सचिव तेनसिंग पर विस्वास जताते हुए पुनः सचिव बनाया गया ।
कोसाध्यक्ष तुलेश्वर निर्मल को बनाया गया और वरिष्ठजन कि मांग पर कार्यवाहक अध्यक्ष के रूप में तत्काल उमाशंकर को बनाया गया महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष शशि किरण को पुनः अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई
बताया जाता है कि उमाशंकर निर्मलकर समाज मे काफी प्रभावशाली निर्णायक और बातों को रखने वाले व्यक्ति है समाज के अंतिम छोर तक व्यक्ति उमाशंकर के समर्थन में खड़े रहते है यही कारण है कि उन्हें कार्यवाहक अध्यक्ष की महती जिम्मेदारी दी गई।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला अध्यक्ष विश्णु निर्मलकर, जिला संरक्षक पोशु निर्मलकर, पूर्व अध्यक्ष लक्ष्यमन निर्मल संरक्षक हेमंत निर्मलकर सलाहकार पुनाराम युवा उपाध्यक्ष राजेन्द्र निर्मलकर सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित थे






