छत्तीसगढ़ हरदिया साहू समाज के युवा उपाध्यक बने धर्मेंद्र साहू…पूर्व सीएम भूपेश बघेल से लिया आशीवार्द : अमलेश्वर पालिका चुनाव के संदर्भ में की चर्चा


पाटन। नगर पालिका परिषद अमलेश्वर के युवा कांग्रेस नेता धर्मेंद्र साहू को हरदिया साहू समाज में भी बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। उनसे छत्तीसगढ़ प्रदेश हरदिहा साहू समाज के युवा उपाध्यक्ष बनाया गया है। इस नियुक्ति के बाद धर्मेंद्र साहू ने समाज के पदाधिकारियों का आभार जताया है। इसके बाद धर्मेंद्र साहू , सांकरा के कांग्रेस नेता राजा साहू , घनश्याम साहू, पुनीत राम ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मुलाकात कर आशीर्वाद लिया। इसके साथ ही आगामी पालिका चुनाव और पंचायत चुनाव के संदर्भ में चर्चा भी किया।